बिहारशरीफ, दिसम्बर 11 -- राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय डिग्री कॉलेज में बीसीए, बीबीए और बी लिस पाठ्यक्रमों के नये छात्रों के लिए गुरुवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य सह निदेशक डॉ. आनंद प्रकाश गुप्ता ने दीप जलाकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए अवसरों का लाभ उठायें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रों के केवल विषय की जानकारी नहीं, बल्कि कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ. सत्येन्द्र प्रसाद, डॉ. दीपा कुमारी, डॉ. शारदा ने छात्रों को विभागीय संरचना, अनुशासन और पाठ्यक्रम की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। डॉ. करार अहमद ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण और शैक्षणिक अनुशासन की महत्ता बतायी। शिक्षिका हेमलता कुमारी व मंजय कुमार ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.