कोडरमा, फरवरी 11 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड स्थित डिग्री कॉलेज बरही हजारीबाग में महाविद्यालय व विद्या विकास शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्वेता सिन्हा ने कार्यशाला की प्रस्तावना पर व सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। कार्यक्रम में चंदवारा पूर्वी मुखिया अनीता देवी, चंदवारा पश्चिमी के मुखिया संतोष कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण यादव, कृष्णा राणा ,प्रकाश राणा व गायत्री परिवार समेत स्कूल के कई शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जय प्रकाश आनंद ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...