बोकारो, नवम्बर 15 -- गोमिया, प्रतिनिधि। डिग्री कॉलेज गोमिया में झारखंड स्थापना दिवस को लेकर एनएसएस की ओर से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन एनएसएस पदाधिकारी डॉ गीता कुमारी ने किया। आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सरिता श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा अर्थपाल नितिन चेतन तिग्गा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर, उपलब्धियां और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला गया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में झारखंड के 25 वर्ष की उपलब्धियां एवं संभावनाएं पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने झारखंड की विकास यात्रा, चुनौतियों व भविष्य की संभावनाओं पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया। डॉ विजय कुमार मंडल, डॉ रामा शंकर पटेल, डॉ ...