जौनपुर, नवम्बर 29 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बेहड़ा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक महाविद्यालय प्रबंधक के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह घर की देखरेख कर रहे ग्रामीणों ने टूटा ताला देखा तो हड़कंप मच गया। परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह के कारण मुंबई गए होने से चोरी गए माल का अभी तक सही अनुमान नहीं लग सका है। बेहड़ा गांव निवासी सत्य कुमार सिंह जो गांव में महिला महाविद्यालय का संचालन करते हैं। अपने बेटे की 24 नवंबर को मुंबई में हुई शादी में शामिल होने पूरे परिवार के साथ बाहर गए थे। घर की देखरेख और दीया-बत्ती के लिए गांव के ही चिंतामणि सिंह को जिम्मेदारी दी गई थी। शादी के बाद गांव में होने वाले बहुभोज की तैयारी के लिए घर में रंगाई-पुताई भी चल रही थी। गुरुवार शाम घर पर दीया-बत्त...