सहरसा, अप्रैल 23 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। वृहत्तर पंचगछिया वासियों का डिग्री कॉलेज का चिरपरिचित मांग अब जल्द पूरा होगा। सरकार के आदेश के बाद मंगलवार को विधायक गुंजेश्वर साह एवं सीओ शिखा सिंह ने पटोरी पंचायत अवस्थित प्रियव्रत उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगछिया परिसर में डिग्री कॉलेज को लेकर भूमि सर्वेक्षण किया। बताया जाता है कि तेरह एकड़ में अवस्थित यह विद्यालय परिसर डिग्री कॉलेज के लिये सभी मापदंड को पूरा करता है। सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग और पंचगछिया-नवहट्टा पथ के बगल में अवस्थित इस विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज को लेकर भूमि सर्वेक्षण किये जाने की सूचना मिलते ही लोगों के बीच खुशियों का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर डिग्री कॉलेज खुलने से लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिये भटकना नहीं पड़ेगा या फिर बीच में पढ़ाई नहीं छोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.