मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए शुक्रवार को डीईओ अरविंद कुमार सिन्हा ने स्थल का निरीक्षण किया। जारंग में बंद महाराणा प्रताप कॉलेज व जारंग हाईस्कूल की भूमि का निरीक्षण किया। कॉलेज के तत्कालीन कमेटी सदस्य पूर्व मुखिया सत्येंद्र प्रसाद सिंह व हेड क्लर्क अवधेश सिंह ने कॉलेज की भूमि के संबंध में जानकारी दी। डीईओ ने सीओ से कहा कि इस पूरी जमीन की वर्तमान समय में वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। वहीं, जारंग हाईस्कूल का भी डीईओ ने अवलोकन किया। इस दौरान महिला शिक्षिकाओं ने शौचालय गंदा होने की शिकायत की। एचएम गणेशलाल देव स्कूल से गायब थे। प्रभारी शिक्षक इस संबंध में संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इस मौके पर बीईओ सह बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय, सीओ शिवांगी पाठक, एमडीएम प्रभारी...