काशीपुर, जनवरी 7 -- काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित राधे हरि डिग्री कालेज के आवासीय परिसर के पीछे लंबे समय से तेंदुए की चहलकदमी से दहशत बनी हुई है। इससे शाम के समय से ही लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा ने बताया कि 10 दिनों से कॉलेज के आवासीय परिसर के पीछे तेंदुआ घूमता नजर आ रहा था। तीन पहले उन्होंने मामले की शिकायत एसडीएम अभय प्रताप सिंह से की थी। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेकर वन विभाग को अवगत कराया। इस पर मंगलवार को वन विभाग ने तेंदुए के देखे जाने वाले मार्ग पर पिंजरा लगाया गया है। प्राचार्या ने महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारियों के साथ ही छात्र-छात्राओं को सतर्क रहने को कहा गया है। प्राचार्या प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे की व्यवस्था कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.