बांका, दिसम्बर 31 -- बौंसी। निज संवाददाता बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्रीपड़ी सोलर प्लांट के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 154 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से काले रंग के पियाजो ऑटो को भी जब्त किया है, जिसका उपयोग अवैध शराब के परिवहन में किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार जब्ती के समय वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस द्वारा अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, शराबबंदी कानून के तहत अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में शराब सेवन के आरोप में कुल 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जुर्माना अदा करने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस...