धनबाद, फरवरी 5 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह केनरा बैंक के समीप बुधवार की देर शाम करीब नौ बजे टीयूशन पढ़ कर घर जा रहे छात्र मो. आशील राजा के साथ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने घटना की शिकायत जोड़ापोखर पुलिस से की है। पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि वह 11 वीं कक्षा का छात्र है। वह कॉपरेटिव कॉलोनी से टयूशन पढ़कर अपने घर जा रहा था। तभी डिगवाडीह में उसके दोस्तों के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे । मारपीट देख कर अपने दोस्त को छुड़ाने गए तो उस पर सूरज सहित अन्य चार पांच युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना पाकर छात्र के परिजन भी पहुंच गए। शिकायत के आलोक में पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...