धनबाद, दिसम्बर 4 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। भारत की विलुप्त होती सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से रामायण आधारित पौराणिक नाट्य प्रस्तुति रामलीला डिगवाडीह स्थित राम परीखा धर्मशाला शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार से शुरू हुई। छह दिवसीय श्री रामायण रामलीला महोत्सव 10 दिसम्बर तक चलेगा। श्री रामायण रामलीला मंडली, प्रयागराज के आचार्य पंडित लोकनाथ मिश्रा व उनके दल के अनुभवी कलाकारों द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन की रामलीला में मुनि विश्वामित्र आगमन तथा ताड़का वध का मंचन किया गया है। कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रामायण के विभिन्न प्रसंगों का आकर्षक प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम को स्थानीय भक्तों और समाजसेवियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। रामलीला के प्रथम दिवस डिगवाडीह व आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.