धनबाद, फरवरी 5 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह कांटा घर के पास स्थित बीसीसीएल कंपनी की जमीन पर विस्थापन के नाम पर अवैध कब्जा और जमीन की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। भू माफिया बकायदे कंपनी जमीन का प्लॉटिंग कर बेच रहे है। उक्त मामले में अधिकारियों की चुप्पी और एक दूसरे पर फेंका-फेंकी' के बाद कंपनी के आंतरिक सुरक्षा गार्डों ने प्रभावित स्थल का सर्वे किया। लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस संबंध में धौड़ाबाबू ने कहा कि उन्होंने अवैध निर्माण की लिखित सूचना वरीय अधिकारियों को पहले ही दे दी है। हालांकि यहां पर कुछ लोग विस्थापित हो रहे हैं। इधर बैकवर्ड क्लास ओबीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मदन राम ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, यह खेल लंबे समय से चल रहा है। विभाग के कुछ भ्रष्ट कर्मचा...