धनबाद, जनवरी 10 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डिगवाडीह गुरुद्वारा में शनिवार को गुरुगोविन्द सिंह जी महाराज की 359 वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। शुक्रवार को पांच दिनों से निकल रहे प्रभात फेरी का समापन हुआ। साथ ही विधिवत 24 घंटे का पाठ शुरू किया गया। निशान बाबा का चोला बदला गया। प्रकाशोत्सव को लेकर सिख संगत काफी उत्साहित है। गुरुद्वारा को रंग बिरंगी सतरंगी विद्युत लाइटों से सज्जाया गया है। जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के उदघोष से डिगवाडीह में गूंज रहा है। गुरुद्वारा प्रबधंक कमेटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ टिंकू ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें कमलजीत कौर, जागीर कौर,रजनी कौर, बलविन्दर कौर, हरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...