भागलपुर, दिसम्बर 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। डिक्सन रोड में बुधवार की दोपहर 2 से तीन बजे के बीच भीषण जाम लगा रहा। जाम के कारण कई स्कूली बच्चों को घर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम ऐसा था कि लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे थे। स्थानीय दुकानदारों ने बताया इस सड़क मार्ग पर जाम लगना कोई नई बात नहीं है। प्रतिदिन दो से तीन बार जाम लगता है। इस इलाके में यातायात पुलिस के जवान कभी भी जाम हटाने के लिए नहीं आते हैं। अक्सर बस के घुमाने के समय गाड़ियों का जाम लग जाता है। ऑटो और टोटो चालकों की मनमानी से जाम अधिक लगता है। यातायात पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जाम लगने की सूचना मिलने पर तुरंत यातायात पुलिस पहुंचकर जाम हटाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...