गाज़ियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद। राजनगर स्थित आर्य समाज की वार्षिक अधिवेशन में डा. वीरेंद्र नाथ सरदाना को प्रधान चुना गया। जबकि मंत्री पद पर सत्यवीर चौधरी और कोषाध्यक्ष पद पर शशिबल गुप्ता को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। चुनाव श्रद्धानंद शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। अधिवेशन में 60 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर वर्ष 2024- 25 का आय - व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। साथ ही वर्ष 2025- 26 का बजट 15 लाख पेश किया गया। इसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...