जौनपुर, जुलाई 7 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद भाजपा धर्मापुर मंडल के तत्वावधान में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती रविवार को मनायी गई। कस्बा के बंजारेपुर स्थित शिवमंदिर हाल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक देश एक निशान और एक संविधान का लक्ष्य लेकर चलने वाले उनके त्याग और समर्पण को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया। गोष्ठी में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, सागर साहू, रामआसरे सोनकर, कमलेश राय, दिलीप त्रिपाठी, उमेश सिंह, संतोष गुप्ता, अजीत सोनकर, शाहिद अंसारी, अजीत सिंह चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.