पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय बहुजन कार्यालय गांधीनगर में महान समाजवादी क्रांतिकारी डॉ राममनोहर लोहिया की 115 वीं जयंती ई. सुरेश प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। मंच संचालन कार्य बबलू गुप्ता ने किया। मुख्य वक्ता प्रो. आलोक कुमार ने कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया को जानना आज समय की चुनौती है। हम उनके विचारों को उनकी अवधारणाओं को पहले समझने का प्रयास करें। वे सम्पूर्ण मानवजाति के विकास के पक्षधर थे। उमेश प्रसाद यादव ने कहा की डॉ राममनोहर लोहिया सप्तक्रांति के जनक थे। वे गैर-कांग्रेसी राजनीतिज्ञों के केन्द्र बिन्दु थे। वे कहा करते थे लोकतंत्र को कायम रखने हेतु सरकारें बदलती रहनी चाहिए। ई. रघुनंदन कामती ने कहा कि आज की परिस्थिति में डॉ. लोहिया का विचार प्रसांगिक है। अध्यक्षीय भाषण देते हुए ई. सुरेश प्रसाद शर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.