लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। डा. पवन कुमार अरुण को प्रदेश का नया चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे डा. रतनपाल सिंह सुमन का स्थान लेंगे, जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के महानिदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डा. पवन कुमार वर्तमान में महानिदेशक परिवार कल्याण के पद पर तैनात थे। उनका नई तैनाती संबंधी आदेश गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की सचिव रितु माहेश्वरी ने जारी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...