मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डा. प्रवीण भाई तोगड़िया मंगलवार को मुरादाबाद आ रहे हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया तोगड़िया शाम छह बजे दिल्ली रोड स्थित क्लासिक बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी स्थान पर वह पत्रकारों से भी वार्ता करेंगे। वह रात्रि विश्राम भी मुरादाबाद में ही करेंगे। सात जनवरी की सुबह संभल चले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...