सहारनपुर, जून 8 -- रोहिला समाज के महापुरुष डा. कर्णवीर सिंह रोहिला की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी समाज में उपलब्धियों को याद किया। शनिवार को अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की नकुड़ शाखा ने डा. कर्णवीर सिंह रोहिला की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री कुलदीप सिंह रोहिला, नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह रोहिला ने डा. कर्णवीर सिंह रोहिला द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच थी और उनके समाज के हित में किए गए कार्यों को अब समाज मिलकर पूरा करने का काम करेगा। कार्यक्रम में नगर में बन रहे क्षत्रिय रोहिला भवन में समाज से सहयोग की अपील की। इस दौरान भूपाल सिंह रोहिला, जगदीश प्रसाद, मनीष कुमार, विक्रांत, अमित रोहिला, सुधीर कुमार रोहिला, श्रवण रोहिला, ॠषिपाल, आर्यन, पंकज रोहिल...