शामली, फरवरी 20 -- आरकेपीजी. कालेज, शामली के कार्यवाहक प्राचार्य लोकेश कुमार ने कार्यवाहक प्राचार्य पद से त्यागपत्र दे दिया है। प्रबंध समिति ने वरिष्ठता सूची के आधार पर उनके स्थान पर डा. एम के जल्ली नया कार्यवाहक प्राचार्य बनाया है। डा. एमके जल्ली ने प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डा. लोकेश ने बताया कि वरिष्ठता सूची के आधार पर डा. एके जल्ली के प्राचार्य बनने पर सहमति जताने के बाद उन्हें वरिष्ठता के आधार पर चार्ज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...