शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान मे डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई, साथ ही एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. फैयाज अहमद ने डा. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर का भारतीय समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। वह भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे। उन्होंने संविधान में सभी के लिए समानता और बन्धुत्व की व्यवस्था की। दलितों- शोषित वर्गों के उत्थान को अथक प्रयास किए और सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों से वंचित लोगों के लिए आवाज़ उठाई। डा.रईस अहमद ने कहा कि डा. अम्बेडकर एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और विधिवेत्ता थे। संगोष्ठी में स्वयंसेवी फ़लक, अल्वीरा, अब्दुर्रहमान व तूबा आदि ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.