देवरिया, अक्टूबर 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर सलेमपुर रोड स्थित सावित्री हास्पिटल के प्रबंधक व वरिष्ठ गायनोलाजिस्ट डा. अशोक कुमार राय को दिल्ली में टाइम्स नेटवर्क द्वारा आयोजित वार्षिक इंडिया हेल्थ समिट में सम्मानित किया गया। इसमें देश भर से 200 डाक्टरों ने भाग लिया था। इसमें उत्तर प्रदेश के डा. अशोक कुमार राय समेत तीन गायनोलाजिस्टों ने भाग लिया। डा. राय को लंबे समय से चिकित्सा कार्यक रने के पर मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया। उन्हे सम्मानित किये जाने पर शहर के आईएमए के डाक्टरों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...