सोनभद्र, दिसम्बर 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। भाजपा की तरफ से सहभोज का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। चाचा नेहरु पार्क में सदर विधायक भूपेश चौबे ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि बाबा साहब की संविधान निर्माण में बड़ी भूमिका थी। इसी वजह से वह संविधान निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं। वह बड़े समाज सुधारक और विद्वान थे। उनका निधन छह दिसंबर 1956 को दिल्ली स्थित उनके घर पर हुआ था। उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण द...