हजारीबाग, फरवरी 9 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाड़ गांव के करन मुंडा 21 वर्ष पिता गांगो मुंडा चार दिसम्बर 2025 से लापता है। वह अपना मामा घर टाटी सिल्वे डोल बगीचा रांची गया था। इस बाबत लापता युवक के पिता गांगो मुंडा ने हज़ारीबाग और रांची एसपी को आवेदन देकर करन मुंडा को खोजबीन करने का आवेदन दिया है। हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल से भी भेंट कर करन को ढूंढने की गुहार लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...