जौनपुर, जनवरी 10 -- सुजानगंज। क्षेत्र के धारिकपुर गांव निवासी चैनपुर गांव में डाल काटने गए अधेड़ व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। गांव निवासी 48 वर्षीय रामपाल हर्जन पुत्र द्वारका प्रसाद शनिवार की शाम चैनपुर गांव में नीम की डाल काटने गए थे जहां पर वे गिर गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल सीएचसी सुजानगंज ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं डेली मजदूरी करके ये अफना जीवन यापन करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...