देहरादून, नवम्बर 27 -- देहरादून। डाल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट में गुरुवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 125 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन अरविंद गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने सबसे पहले रक्तदान कर छात्रों और स्टाफ के बीच प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया। गुप्ता ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और स्वैच्छिक रक्तदान ही जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा कर सकता है। उन्होंने युवाओं से विशेष अवसरों पर केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर समाज सेवा में सक्रिय भाग लेने की अपील की। शिविर में विभिन्न संकायों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई छात्र-छात्राओं ने पहली बार रक्तदान करते हुए इसे अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया। अनेक शिक्षकों और स्टाफ ने भी आगे बढ़कर रक्तदान किया और छात्रों का उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.