सुल्तानपुर, फरवरी 10 -- दोस्तपुर, संवाददाता। सड़कों पर माल ढोने वाले वाहनों द्वारा नियमों की अनदेखी कर डाले से बाहर तक सरिया और लोहे के एंगल लादकर बिना किसी डर के ढोया जा रहा है। ऐसे वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। लेकिन इन पर रोक लगाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। वाहन चालकों द्वारा पीछे केवल लाल कपड़ा बांधकर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है, जो दुर्घटना रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है। इस तरह की लापरवाही से पीछे चलने वाले वाहन सवारों के लिए गंभीर खतरा बना रहता है। कई बार ऐसे वाहनों से टकराने पर लोग बुरी तरह घायल हो जाते हैं, वहीं कुछ मामलों में जान तक चली जाती है। हाल ही में एक फरवरी को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे ने इस खतरे को फिर उजागर कर दिया। सरिया लादकर जा रहे एक ट्रक से सरिया काफी बाहर निकली हुई थी। अचानक ट्रक के ब...