लखनऊ, मई 19 -- लखनऊ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने डालीगंज में सीवर निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री अतुल कुमार जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डीएम विशाख जी से सीवर निर्माण कार्य में पाई जा रही अनियमितताओं का संज्ञान लेने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि सीवर कार्य के बीच जो पानी की पाइप लाइन आ रही हैं, वे ठेकेदार की लापरवाही के कारण बार-बार फट रही हैं। पाइपों की मरम्मत ठीक ढंग से नहीं की गई। अधिकांश स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाइपों को सील और ट्यूब से अस्थायी रूप से जोड़कर कार्य पूरा किया जा रहा है, जिससे जलरिसाव की समस्या भविष्य में भी बनी रहेगी। इससे सड़क धंसने की गंभीर आशंका है, जिससे जन-धन की हानि हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.