लखनऊ, अप्रैल 11 -- डालीगंज में कारोबारियों के प्रतिष्ठान और मकान जर्जर हो रहे हैं लेकिन उनकी मरम्मत में दिक्कत है। ऐसा पुराने शहरी मोहल्लों में मानचित्र स्वीकृत किए जाने की शर्तों की वजह से है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के पदाधिकारी इस संबंध में प्रमुख सचिव शहरी आवास पी गुरु प्रसाद से मिले। प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के नगर अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, महामंत्री योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल आदि शामिल रहे। शास्त्री भवन में हुई इस बातचीत में कारोबारियों ने प्रदेश के पुराने शहरी मोहल्ले में मानचित्र स्वीकृत न किए जाने से आ रही समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया। साथ ही मानकों में पुनरीक्षण एवं परिवर्तन करके मानचित्र स्वीकृत करने की मांग की। कारोबारियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.