लखनऊ, जनवरी 27 -- निगोहां के रतनापुर गांव की घटना निगोहां। संवाददाता। रतनापुर गांव में डाला हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे और तमंचे की बट से हमला कर दिया। हमले में जमुना प्रसाद लहूलुहान हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां से उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित अखिलेश ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर डाला की धुलाई कर रहा था। इस दौरान डाला हटाने के लिए कहा तो पहले कहासुनी फिर मारपीट शुरू हो गई। सौरभ ने अपने भाई गौरव समेत अन्य लोगों को लाठी-डंडे और तमंचे के साथ मौके पर बुला लिया। अखिलेश के परिवार पर हमला कर दिया गया। निगोहां पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। एसओ निगोहां अनुज तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.