चतरा, जनवरी 5 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान में चतरा व्यवहार न्यायालय कोर्ट परिसर में कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कंबल वितरण शिविर का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के अध्यक्ष शंभू लाल साव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में विभिन्न कार्यों से पहुंचे जरूरतमंद लोगों के बीच सचिव तारकेश्वर दास के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। कंबल लेने के लिए मौजूद जरूरतमंद लोगों ने अपने-अपने समस्याओं को भी सचिव के समक्ष रखा। उनके समस्याओं का त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान ...