गोड्डा, दिसम्बर 18 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार ने गुरुवार को सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जानकारी तथा आवश्यक निर्देश दिए। प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि झालसा के निर्देश पर जिले के ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया जा रहा है। कहा कि दुर्घटना के बढ़ती घटना के मद्देनजर जिले में ट्रामा सेंटर का होना अति आवश्यक है। मौके पर सदर अस्पताल के मैनेजर मोनाली राय ने बताया कि पुराना समाहरणालय परिसर में ट्रामा सेंटर भवन बन रहा है। भवन के स्थानांतरण होने के बाद विभाग की ओर से वहां ट्रामा सेंटर शुरू करने की पहल की जाएगी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. ताराशंकर झा ने बताया कि ट्रामा सेंटर में दुर्धटना से ग्रसित लोगों के त्वरित इलाज की व्...