कोडरमा, जून 16 -- कोडरमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, डालसा कोडरमा के तत्वावधान में रविवार को झुमरी तिलैया स्थित वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान यहां डिफेंस काउंसिल के अधिवक्तागण पहुंचे और वृद्धिजनों की सुध ली। मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि गरीबों असहायों की मदद के लिए डालसा हमेशा तत्पर है। इस दौरान चीफ एलएडीसी नवल किशोर, अरुण कुमार ओझा, डॉक्टर मेघा शाहा, स्वास्थ्यकर्मी ज्योति चौधरी, पारा लीगल वॉलेंटियर सुभाष मिस्त्री, टिंकू कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.