चतरा, दिसम्बर 12 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार हंटरगंज के राम नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयु यादव एवं केदली कला पंचायत सचिवालय के पीएलवी मिथिलेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर बच्चों को निशुल्क विधिक जानकारी दी गई। विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा अधिनियम, मानव व्यापार सहित अन्य कई बिंदुओं पर कानून की जानकारी दी गई। बच्चों को संबोधित करते हुए पीएलवी ने कहा कि बच्चों को कानून की जानकारी होना अति आवश्यक है ताकि बच्चे हर वह कार्य से दूर रहें जो उनके लिए गैरकानूनी है। साथ ही नाबालिक बच्चों से वाहनों...