रांची, फरवरी 2 -- रांची। डालसा की पहल पर परिवार द्वारा छोड़ी गई एक मानसिक रोगी मृत महिला का हरमू मुक्तिधाम में सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया गया। मृतिका वर्ष 1997 से मानसिक रोग से पीड़ित थी और रिनपास में भर्ती थी। परिजनों द्वारा शव लेने से इनकार किए जाने की सूचना मिलने पर डालसा सचिव राकेश रौशन ने पीएलवी भारती शाहदेव के साथ पहल की। दो दिनों की काउंसेलिंग के बाद मृतिका के चचेरे भाई शव लेने के लिए तैयार हुए। डालसा की सहायता से विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया। डालसा सचिव ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्राधिकार सदैव तत्पर है। उन्होंने आमजन से नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 या डालसा कार्यालय से संपर्क कर विधिक सहायता लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...