रांची, मई 16 -- रातू, प्रतिनिधि। झालसा कैलेंडर के अनुसार डालसा द्वारा शुक्रवार को महारानी प्रेममंजरी प्रोजेक्ट बालिका पल्स टू स्कूल रातू में एकदिनी लीगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को विधिक, मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के विषय में जानकारी दी गई। पीएलवी पुष्पलता देवी, सुनिता देवी, पूनम देवी उपस्थित हुए। पीएलवी पुष्पलता देवी ने बच्चों को बाल विवाह और बाल श्रम से संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि बाल श्रम और बाल विवाह अपराध है। पूनम देवी ने मध्यस्थता, लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। सुनीता देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन और प्रधानमंत्री आवास के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...