सासाराम, फरवरी 23 -- डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर थाना क्षेत्र के बिहारी बिगहा के समीप तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर के टक्कर से शिक्षिका समेत दो लोग घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर किया गया। बताया जाता है कि घायल शिक्षिका सुमन कुमारी अपने सहयोगी कौशल कुमार के साथ मोटरसाइकिल से डेहरी से राजपुर जा रही थी। जैसे ही मोटरसाइकिल बिहारी बिगहा के पास पहुंची कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर टक्कर मारते हुए भाग निकला। जिससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को डालमियानगर में प्राथमिक उपचार कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.