पलामू, मार्च 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडल ही नहीं झारखंड के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शुमार डालटनगंज जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। शहर में प्रवेश करते ही डाउन लाईन में प्लेटफार्म नंबर एक पर लंबे अरसे से जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़ा होर्डिंग्स यात्रियों का स्वागत करता है। दूसरी तरफ प्लेटफार्मों पर बैठने का समुचित जगह नहीं होने के कारण यात्री खड़े होकर ट्रेनों की प्रतीक्षा करने को विवश हैं। प्रतिदिन तीन हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही के बाद भी स्टेशन पर यूरिनल का प्रबंध नहीं होना यात्री सुविधाओं के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता पर सवालिया निशान लगा रहा है। स्टेशन पर गोमो-चोपन पैसेंजर की प्रतीक्षा कर रहे विश्रामपुर निवासी जेएमएम नेता कृष्णा कुमार चौधरी ने कहा कि उन्हें नियमित रूप से किसी न किसी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.