गढ़वा, नवम्बर 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग मैच का 15वां मुकाबला डार्क ब्लू क्रिकेट और सनराइज क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मैच में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। जहां डार्क ब्लू ने शानदार खेल दिखाते हुए 13 रनों से जीत दर्ज की। पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने डार्क ब्लू क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित ओवरों में 216 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से आयन ने 61 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं आकाश कुमार सिंह ने 30, देव कुमार ने 27 और रोहन पांडेय ने 14 रनों का योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में सनराइज क्रिकेट एकेडमी की ओर से अमन कुमार चौहान ने 3, यश, मोहित और दिव्या पांडेय ने 2- 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित ओवरों में 203 रन ही बना पाई । टीम की ओर से ऋ...