प्रयागराज, जनवरी 22 -- स्नान पर्व वसंत पंचमी के मद्देनजर प्रशासन की ओर से लागू किए गए ट्रैफिक डायवर्जन यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया। गुरुवार रात जब पुलिस ने कटका ओवरब्रिज पर डायवर्जन को लेकर सख्ती बरती तो जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीर शहर के भीतर प्रवेश के लिए पुलिसकर्मियों से मिन्नतें और तरह-तरह के बहाने करते दिखे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस प्रशासन ने केवल एम्बुलेंस और आपातकालीन सरकारी वाहनों को ही निकलने की अनुमति दी। देर रात तक राहगीर जाम में जूझते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...