मुंगेर, मार्च 18 -- मुंगेर, निज संवाददाता। हाल के दिनों में डायल-112 की पुलिस टीम पर लगातार हो रहे हमले को देखते हुए डायल 112 टीम को सशक्त बनाने की प्रक्रिया डीआईजी के स्तर से आरंभ कर दी गई है। इसको लेकर डीआईजी द्वारा डायल 112 टीम में शामिल एएसआई स्तर के सभी पुलिस पदाधिकारियों को पिस्तौल उपलब्ध कराने तथा टीम का पुलिस स्ट्रेंथ बढ़ाने के संबंध में वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ विचार के पश्चात निर्णय लिए हैं। मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि डायल-112 पुलिस टीम में पुलिस स्ट्रेंथ मुख्यालय के निर्देश पर प्रतिनियुक्त किया जाता है। परंतु हाल के दिनों में मुंगेर में डायल-112 टीम पर लगातार हुए कई हमलों के मद्देनजर उन्होंने अपने प्रक्षेत्र में कार्यशील डायल 112 टीम का स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए सभी जिलों के एसपी से बातचीत की है। सभी टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.