दरभंगा, दिसम्बर 22 -- लहेरियासराय, । सिटी एसपी अशोक कुमार ने रविवार को लहेरियासराय थाने में क्राइम मीटिंग की। इसमें उन्होंने थाने के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की व कई निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कांडों में त्वरित गति से निष्पादन के लिए कोर्ट से वारंट व कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कांड का अनुसंधान गुणवतापूर्ण करने को भी कहा। समीक्षा के क्रम में सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिक अद्यतन रखने एवं माह में निष्पादित होने वाले कांडों को भी चिन्हित कर निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने थाने में प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की। सभी पंजियों को अद्यतन रखने को कहा। कांड दैनिकी को अद्यतन रखने व थाना क्षेत्र में सघन गश्ती के लिए दिशा-निर्देश दिये। साथ ही क्षेत्र में विधि व्...