आजमगढ़, जून 19 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया के पास बुधवार की रात ट्रक ने डायल 112 के वाहन में टक्कर मार दी। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक होमगार्ड जवान घायल हो गया। उसमें सवार दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। निजामाबाद थाने के डायल 112 के पुलिसकर्मी बोलेरो गाड़ी से क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। रात तकरीबन बारह बजे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया बाजार के समीप एक ढाबे के पास सड़क किनारे चालक ने वाहन खड़ा कर दिया। वाहन में सवार दो पुलिसकर्मी चाय पीने चले गए। इस दौरान आजमगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने डायल 112 के वाहन में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में डायल 112 वाहन का चालक होमगार्ड मनीष तिवारी निवासी साकीपुर थाना रानी की सराय घायल हो गया। उसे पीएचसी रानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.