जौनपुर, जनवरी 5 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सुजानगंज पर नियुक्त डायल 112 के आरक्षी 28 वर्षीय शिव नारायण पुत्र राम लोटन निवासी निहलखेड़ा थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली का निधन सड़क दुर्घटना में हो गया। वह अवकाश लेकर घर पर गये थे। थाना बछरावां जनपद रायबरेली में सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। शिव नारायण शनिवार की रात करीब नौ बजे लखनऊ से नेट की परीक्षा देकर बाइक से घर वापस आ रहे थे। बछरावां के पास एक खड़े ट्रक में बाइक लेकर घुस गए जिससे उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व इनकी माता की कैंसर से मौत हो गई थी। वह पांच भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। इस घटना से थाना सुजानगंज का पुलिस परिवार शोक ग्रस्त हो गया है। शोक की इस घड़ी में थाना सुजानगंज पुलिस परिवार की ओर से दो मिनट का मौन रखकर मृतक आरक्षी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.