मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना इलाके में डायल 112 की गाड़ी में एक ट्रक ने ठोकर मार दी। घटना एनएच पर उस समय हुआ जब डायल 112 की गाड़ी एक भूसा लदे वाहन को आवेरटेक कर रही थी। इस हादसे में गाड़ी में सवार पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। सदर थाना के अपर थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना की लिखित सूचना थाने में नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि कई बार हल्की टक्कर आदि सड़क पर वाहनों में लगती रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...