भागलपुर, दिसम्बर 28 -- खरीक थाना में शनिवार को थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसपी प्रेरणा कुमार शामिल हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य एवं महिलाएं भी शामिल हुई। इस दौरान एसपी ने मौजूद लोगों की समस्या सुनीं एवं हरसंभव समाधान का साकारात्मक आश्वासन दिया। एसपी ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी या समस्या हो तो तुरंत डायल 112 पर फोन करें। 10 से 15 मिनट के अंदर पुलिस टीम आपके पास पहुंच जाएगी। आवश्यकतानुसार डायल 112 के साथ स्थानीय थाने की पुलिस टीम पहुंच जाएगी। उन्होंने लोगों से साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि इससे बचाव का सबसे सरल और आसान उपाय है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी शेयर नहीं करें, खु...