बुलंदशहर, जनवरी 10 -- जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट का इलैक्ट्रिक पैनल ठीक होने के बाद शनिवार दोपहर बाद डायलिसिस शुरू हो गई। बिजली सप्लाई शुरू होते ही चार मरीजों की डायलिसिस की गई। इससे मरीजों को राहत मिली। गुरुवार शाम करीब चार बजे जब डायलिसिस यूनिट में उपचार प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक मुख्य इलेक्ट्रिक पैनल से चिंगारियां उठने लगीं। शॉर्ट सर्किट होने के कारण पैनल जल गया। उस समय तीन मरीजों की डायलिसिस प्रक्रिया को करीब ढाई घंटे ही बीते थे। इसके तुरंत बाद पैनल को ठीक करने के लिए एस्टीमेट मंगाकर मुख्यालय भेजा गया। शुक्रवार को दोपहर में एस्टीमेट पास होने के तुरंत बाद कम शुरू कर दिया गया। शनिवार शाम पैनल ठीक होते ही डायलिसिस शुरू कर दी गई है। कोट-- पैनल ठीक हो गया है। डायलिसिस शुरू हो गई है। मरीजों को बेहतर सुविधा के लिए लगातार व्यवस्थाओं ...