नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- डायरेक्टर रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर की उनके घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रविवार को दोनों अपने लॉस एंजेलिस में स्थित घर में मृत पाए गए और शुरू में उनकी पहचान सिर्फ एक 78 वर्षीय पुरुष और 68 वर्षीय महिला के रूप में हुई। बाद में जांच के साथ इस केस ने हत्या का मोड़ ले लिया और अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने रविवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होंने अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं की है और फिलहाल कोई भी हिरासत में नहीं है।क्या बोला परिवार और शहर के मेयर? एबीसी न्यूज ने अपनी एक रिपोर्ट में सीनियर लॉ इनफोर्समेंट से जुड़े सूत्रों के आधार पर बताया कि रॉब और मिशेल की ब्रेंटवुड इलाके में स्थित उनके घर पर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। परिवार ने एक बयान में कहा है कि इस घटना से...