मुंगेर, फरवरी 8 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की डायरेक्टर इन चीफ डा. रेखा झा ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सदर अस्पताल के इमरजेंसी, अल्ट्रा साउंड केन्द्र , ओपीडी, एनसीडी आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने साफ-सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। मौके पर सीएस डा. राजू, डीपीएम मो. फैजान अशरफी भी मौजूद थे। सीएस डा. राजू ने डायरेक्टर इन चीफ डा. रेखा झा को सदर अस्पताल की कमियों से भी अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...