सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इण्डिया) और केन्वयू के सहयोग से उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनगंज में पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य रत्नेश मिश्रा और संचालन पीएसआई इण्डिया के कमलेश कुमार ने किया। पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता गतिविधि के माध्यम से रोटा वायरस, साफ-सफाई, ओआरएस व जिंक की महत्ता को दर्शाया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सरिता, द्वितीय अंशु राज, तृतीय जीनत और जैनब को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। साथ ही अन्य बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. शानू वर्मा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सदर, कैलाश नाथ मिश्रा, जिला स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.